अमीनाबाद के पंजाब साइकिल स्टोर के पास से पुलिस ने सोमवार देर शाम एक नंबर की तीन एक्टिवा बरामद कीं। पुलिस ने दुकान के मालिक सहित अन्य कारोबारियों से पूछताछ कर रही है। तीनों एक्टिवा के इंजन व चेचिस नंबर के आधार पर असली मालिकों का पता लगाया जा रहा है।
क्षेत्राधिकारी कैसरबाग अमित कुमार राय के मुताबिक, तीनों वाहनों पर यूपी 32 सीएन 8333 नंबर दर्ज है। इसमें एक एक्टिवा अमीनाबाद के कारोबारी की निकली। इसका रजिस्ट्रेशन इसी नंबर से हुआ है और सारे दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है।
वहीं, दो अन्य एक्टिवा के बारे में पुलिस ने आरटीओ से संपर्क किया है। पुलिस ने आरटीओ को दोनों एक्टिवा के इंजन व चेचिस नंबर भेजा है। वहीं, सूत्रों की माने तो पुलिस ने तीनों एक्टिवा शाम को ही बरामद कर ली थीं, लेकिन देर रात तक इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया था। पुलिस ने पंजाब साइकिल स्टोर के मालिक दो सगे भाइयों से पूछताछ कर छोड़ दिया था।