दो महिलाओं ने दर्ज कराए दहेज प्रताड़ना के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। अलग-अलग स्थानों की रहने वाली दो महिलाओं के साथ दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रथम घटना में शहर की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी शादी दिल्ली निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज प्रताड़ना के साथ ही उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला के बयान पर पति सहित छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं एक अन्य मामले में मुरथल की रहने वाली पूजा ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी नूंह निवासी चमन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। जिससे तंग आकर उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने पति सहित 13 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।