फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरा गया शातिर चोर, अब तक 9 बाइक बरामद

Tue, 20 Aug 2013 01:31 AM IST
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को धर दबोचा है। इस बदमाश के पास से अबतक 9 बाइक बरामद हुईं हैं और आशंका जताई जा रही है कि यह संख्या अभी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन


पुलिस उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रात लगभग 2-3 के बीच विभूतिखंड थाना क्षेत्र की पंकज सिंह की टीम चेकिंग करने निकली थी।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान ही चोर रामू वर्मा पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया। बताया जा रहा है कि इस हिस्ट्रीशीटर की तलाश पुलिस को बहुत दिनों से थी।

पूछताछ के दौरान रामू ने अपने दो दोस्तों के नाम भी पुलिस को बताए हैं जिनकी तलाश करने के लिए पुलिस ने दो टीमें बनाई हैं।

एक टीम जहां चिनहट के लिए रवाना हो गई हैं वहीं दूसरी टीम रामू के साथ बाराबंकी के लिए निकल चुकी है।

पुलिस के मुताबिक रामू बाराबंकी जिले के दरियाबाग थाना क्षेत्र के बुलबुलिया गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक बाकी साथियों के पकड़ में आने के बाद कई और चोरी के मामले सुलझ सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें