फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के ओएसडी बनकर धमकाते थे अफसरों को

Fri, 17 Oct 2014 07:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार रात हजरतगंज में एक बहुत बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया गया। ये दोनों ठग खुद को सीएम का ओएसडी बताकर आईएएस अधिकारियों से घूस मांगा करते थे।
विज्ञापन


अधिकारियों से ये उनका ट्रांसफर और पोस्टिंग की बात कहकर पैसे मांगा करते थे। हजरतगंज कोतवाली के सीईओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को ये जानकारी साझा की।

इस मामले में मोहम्मद हनीफ उर्फ आलमगिर और अमानउल्ला को हिरासत में लिया गया है। श्रीवास्तव ने बताया कि ये बदमाश तमाम जिलों के डीएम, चीफ इंजीनियर और सीएमओ जैसे अधिकारियों से ठगी करते थे।
विज्ञापन


इन सभी अफसरों को ये दोनों बदमाश ट्रांसफर या सस्पेंड होने की धमकी देते थे। सभी को ये कहकर पैसे मांगते थे कि 'तुम्हारी फाइल खुली हुई है।'
विज्ञापन

सराहनपुर के डीएम से मांगे थे पांच लाख रुपए

कुछ ही दिनों पहले इन बदमाशों ने सराहनपुर के डीएम से पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। ये दोनों ठग साबितगंज कोतवाली इटावा के रहने वाले हैं।

इन दोनों के पास कई फर्जी आईडी मिले हैं। ये दोनों बदमाश पहले भी एक बार धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुके हैं। गुरुवार रात को पुलिस ने हजरतगंज इलाके में इन्हे पकड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें