फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Sun, 10 Jul 2022 06:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा पुलिस ने वाहन चोरों से आठ मोटर साइकिल, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। ये सभी अंतरजनपदीय गिरोह चलाते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटियाथोक थाना पुलिस ने अन्तर्जनपदीय वाहन लुटेरों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक अदद अवैध देशी तमंचा, कारतूस, राड व 8 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है। साथ ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा इटियाथोक थाना में प्रेस वार्ता में मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज एवं क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष करुणाकर पाडेय के साथ उक्त प्रकरण का रविवार को किया।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम वाहन चेकिंग के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर लुटेरों के गिरोह को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि गिरोह के लोग सड़क पर आने जाने वाले वाहनों को रोककर उनके साथ वाहन लूट की घटना को अंजाम देते थे। इस प्रकरण में 1 अदद अवैध तमन्चा व कारतूस एवं 8 अदद चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 4  अभियुक्तों को गिरफ्तार कर  मुकदमा पंजीकृत कर सभी को न्यायालय भेजा गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त गैंग का मुखिया राजेन्द्र कुमार गौतम निवासी पूरेसुकाली थाना धानेपुर गिरफ्तार किया गया है। जो की पूर्व में चोरी के ही अपराध में पंजाब प्रान्त से जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि यह विभिन्न जनपदों से मोटरसाइकिल चुराकर फर्जी रजिस्ट्रेशन बनाकर उन्हें बेंचता था। न बिक पाने वाली मोटर साइकिल को कबाड़ी के यहां बेचता था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उक्त प्रकरण में 8 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। इसके साथ ही 1 अदत अवैध देसी तमंचा और एक अदत कारतूस के साथ एक लोहे की रॉड भी बरामद हुई है।  राजेंद्र कुमार गौतम के साथ रंजीत मौर्या निवासी चोड़ही मौजा पूरे सुकाली थाना धानेपुर, सत्य कुमार सोनकर निवासी पंचपुरवा मौजा पूरे सुकाली थाना धानेपुर और अकबर निवासी परसिया थाना इटियाथोक गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें