फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार के पेशकार की पत्नी ने खुद को गोली मारी, मामले की जांच जारी

Mon, 08 Feb 2021 03:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने परिजनों से पूछताछ की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के बाजारखाला के टिकैतराय एलडीए की सचिवालय कॉलोनी में सोमवार सुबह पेशकार कौशल कुमार दीक्षित की पत्नी मधु (50) ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। छत पर बने कमरे में वह खून से लथपथ हालत में मिलीं। रविवार को मधु की बेटी का जन्मदिन था।

विज्ञापन


घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए। मधु को गंभीर हालत में ट्रामा में भर्ती कराया गया है।

प्रभारी निरीक्षक बाजार खाला धनंजय सिंह के मुताबिक, सचिवालय कॉलोनी निवासी कौशल कुमार दीक्षित सरोजनीनगर तहसील में तहसीलदार के पेशकार हैं। रविवार को उनकी आठ साल की बेटी ध्येया का जन्मदिन था। जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए उन्नाव से भांजी समीक्षा पति अभिषेक से साथ आयी थी। रात को घर पर जन्मदिन का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी अपने कमरों में सोने चले गए।

सुबह ध्येया का रोना सुनकर समीक्षा उसके कमरे में पहुंची। मधु को कमरे में न देखकर वो छत पर गई जहां ऊपर बने कमरे में मधु खून से लथपथ हालत में मिलीं। मधु को इस हालत में देखते ही समीक्षा चीख पड़ी। शोर सुनकर घर के बाकी के सदस्य भी पहुंचे और आनन फानन में मधु को ट्रामा लेकर पहुंचे। जहां, हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया।
विज्ञापन


सूचना पर एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ बाजारखाला अनूप कुमार सिंह, इंस्पेक्टर बाजारखाला और फोरेंसिक टीम पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए गए। एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मधु का इलाज चल रहा है। परिजनों ने अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है जिससे गोली मारने के कारणों की जानकारी हो सके। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें