फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल शाप पर हमला कर सेल्समैन को पीटा, ढाई लाख लूटे

Fri, 08 May 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी जिले के सफेदबाद कस्बा में शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने शराब की मॉडल शॉप पर हमलाकर दो सेल्समैन को डंडों से को पीटा और दुकान से करीब ढाई लाख रुपये लूट ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र में आवास विकास कालोनी निवासी गीता की सफेदाबाद में मॉडल शॉप व देसी शराब की दुकान है। दुकान पर रिंकू सिंह निवासी ग्राम मानपुर, सीतापुर और अमित जायसवाल निवासी रकाबगंज, लखनऊ सेल्समैन हैं। अमित दुकान पर रहता भी है।

अमित के मुताबिक सुबह आठ बजे बहादुरपुर, सफेदाबाद निवासी सोनू यादव का चचेरा भाई शराब देने आया था लेकिन तब तक दुकान नहीं खुली थी। इसलिए उसे बाद में आने को कहा। इस पर वह कैंटीन संचालक शुभम से भिड़ गया। बीच बचाव पर चला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

शराब की बोतलों से किया हमला

करीब आधा घंटा बाद कार से सोनू यादव, अपने भाई राजू यादव, पिता व आठ-दस अन्य लोगों के साथ आया और शुभम, अमित व रिंकू की डंडों से पिटाई कर दी।

हमलावरों ने दुकान में रखी शराब की बोतलों से भी हमला किया। इस घटना में सेल्समैन घायल हो गए। उनका आरोप है कि हमलावर दुकान से करीब ढाई लाख रुपये भी लूट ले गए हैं।

घायलों की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने उनका मेडिकल कराया है। मॉडल शॉप मालिक के बेटे राकेश जायसवाल का कहना है कि उसकी दोनों दुकानों की एक दिन की बिक्री के 2.38 लाख रुपये मॉडल शाप से लूटे गए हैं।

कोतवाली प्रभारी शशिकांत का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें