पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तुलसीपुर फिरोज अहमद की हत्या की साजिश में जेल काट रहे पूर्व सांसद रिजवान जहीर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। शनिवार को पुलिस ने पूर्व सांसद के ऊपर गैंगस्टर के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस ने जेल में ही पूर्व सांसद को एनएसए की प्रति तामील करा दी है। विदित हो कि इससे पूर्व प्रशासन ने पूर्व सांसद को उत्तर प्रदेश के टॉप टेन गैंगस्टर आरोपियों की सूची में डाल दिया था।
इसी के तहत उनकी तुलसीपुर से लखनऊ स्थित करीब 10 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई है। हत्या की साजिश के मामले में पूर्व सांसद की बेटी जेबा रिजवान तथा उनके दामाद रमीज भी आरोपी हैं। सीओ तुलसीपुर कुंवर प्रभात सिंह बताया कि पूर्व सांसद के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है।