फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और खाते से उड़ाए चार लाख रुपये

Mon, 31 Mar 2014 08:42 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाजों ने इंटरनेट के जरिए राजस्थान-उत्तर प्रदेश कैथोलिक हेल्थ एसोसिएशन के खाते से चार लाख रुपये उड़ा लिए। एसोसिएशन की अध्यक्ष ने कैसरबाग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
राजस्थान-उत्तर प्रदेश कैथोलिक हेल्थ एसोसिएशन का कैंट रोड स्थित फैडरल बैंक में अकाउंट है। एसोसिएशन की अध्यक्ष सिस्टर कैथिया ने वित्तीय वर्ष समाप्त होते देख खाते का ब्यौरा चेक किया।

चार लाख रुपये होने पर बैंक अधिकारियों से तहकीकात की। पता चला कि एसोसिएशन के खाते से इंटरनेट के जरिए रकम स्थानांतरित की गई है। इस पर कैसरबाग कोतवाली में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस को शक है कि जालसाज ने नेट बैंकिंग का कोड या अन्य गुप्त जानकारी जुटाने के बाद रकम उड़ाई है,जबकि सिस्टर कैथिया का कहना है कि उन्होंने किसी को एसोसिएशन के खाते से जुड़ी जानकारी नहीं दी थी।

पुलिस ने बैंक से उन खातों का ब्यौरा तलब किया है,जिनमें रकम स्थानांतरित की गई। साथ ही साइबर क्राइम सेल की मदद से उस कंप्यूटर का पता लगाने की कोशिश जारी है जिसे इंटरनेट से रकम उड़ाने में इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

 
उल्लेखनीय है कि इसी तरह जालसाजों ने पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल बैजनाथ सिंह के एसबीआई की हजरतगंज शाखा में खाते से 17 हजार रुपये उड़ाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें