फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ कह रही थी उसकी टूटी चूड़ी, फटे कपड़े...

Sun, 22 Sep 2013 12:46 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बंथरा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने शुक्रवार रात अधबनी दुकान में ले जाकर एक युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसके पहले उसके दोनों हाथ पीछे की तरफ बांधे और प्रताड़ित भी किया।

दुकान में बिखरे मिले चूड़ियों के टुकड़े, युवती के चेहरे व गर्दन पर खरोंच के निशान एवं अस्त-व्यस्त कपड़े दुष्कर्म की तरफ इशारा कर रहे थे।

एसओ बंथरा वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि गांव मिर्जापुर में नरेरा मोड़ पर रामशंकर यादव की निर्माणाधीन मार्केट में एक अधबनी दुकान है। इसमें रखे बेड के पास शनिवार सुबह एक युवती का शव मिला।

करीब 27 वर्षीय युवती के शरीर पर लाल-हरा छींटदार सलवार-कुर्ता व सफेद दुपट्टा था। उसके गले पर दुपट्टे का फंदा कसा था और दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे थे।

दुकान मालिक ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त न होने पर उसे लावारिस में दर्ज करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

युवती के चेहरे व गले पर खरोंच के निशान एवं दुकान में बिखड़े पड़े चूड़ियों के टुकड़े बता रहे थे कि उसने जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया। इसके साथ ही दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


दुकान मालिक रामशंकर का कहना है कि रोज की तरह शुक्रवार रात में वह निर्माणाधीन मार्केट की छत पर सो रहे थे और उन्हें कोई चीखपुकार नहीं सुनाई दी।

यह बयान संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने रामशंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की और इस हिदायत के साथ छोड़ा कि कातिलों का सुराग लगाने में पुलिस की मदद करेंगे।

नवविवाहिता होने का शक
अधबनी दुकान में मृत मिली युवती के पैर में ताजा महावर लगा था। गले में चमचमाता मंगलसूत्र व पैर की अंगुलियों में नई बिछिया थी। इस पर पुलिस ने नवविवाहिता होने का अनुमान लगाया है और आसपास के युवकों के बारे में तहकीकात शुरू की है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
एसओ बंथरा का कहना है कि युवती की हत्या की बात स्पष्ट है, लेकिन दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम से हो सकेगी। फिलहाल युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए 72 घंटे शव सुरक्षित रखा जाएगा। आसपास के थानों के साथ ही उन्नाव व कानपुर पुलिस को भी युवती का हुलिया बताया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें