गोमतीनगर के विवेकखंड में किराए के मकान में रह रही विवाहिता रितिका की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके देवर ने की थी।
शनिवार सुबह मृतका के देवर और पकड़े गए उसके साथी ने यह बात कुबूल कर ली। हत्या में देवर का ड्राइवर भी शामिल था।
हत्यारे ने बताया कि जब कभी वह घर पर आता था रितिका ठीक तरह से बात नहीं करती थी। ड्राइवर के सामने गालियां देती थी और बेइज्जत करती थी।
मां भइया के लिए खाना भेजती थी तो वह फेक देती थी। इसी वजह से वह बहुत दिनों से उससे चिढ़ा हुआ था। गौरतलब है कि दो दिन पहले गोमतीनगर विवेकखंड में रितिका की हत्या हुई थी। उस वक्त वह घर में अकेली थी।
हत्यारे ने उसके शरीर पर छोटे-बड़े डेढ़ दर्जन घाव किए थे और बहुत बेरहमी से मारा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक यह घाव कुल्हाड़ी-बांके और चाकू से किए गए थे। सबसे बड़ा घाव पेट के दायें हिस्से पर थे।
पुलिस ने रितिका के साथ बलात्कार अथवा शारीरिक संपर्क बनाने की आशंका से स्लाइड भी बनवाई थी।