फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या कोई टीचर बच्चे के साथ कर सकता है ऐसी अश्लील करतूत?

Tue, 14 Jul 2015 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोमतीनगर स्थित स्टडी हॉल में स्पेशल बच्चों के सेक्शन में पढ़ने वाले छात्र से म्यूजिक टीचर रविकांत दुबे ने शर्मनाक हरकतें कीं। छात्र शिकायत न कर दे, इसके लिए टीचर ने उसे बहला-फुसला दिया।
विज्ञापन


अगले दिन स्कूल आने पर छात्र की हालत बिगड़ गई। स्कूल प्रशासन ने उसे घर भेजा जहां परिवारीजनों को उसने आपबीती सुनाई। रविवार को परिवारीजनों ने टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गोमतीनगर एसओ सैय्यद मोहम्मद अब्बास ने बताया कि पीड़ित 13 वर्षीय छात्र खुर्रमनगर निवासी प्रापर्टी डीलर का बेटा है। बृहस्पतिवार को छात्र स्कूल के टॉयलेट में गया तो पीछे से म्यूजिक टीचर रविकांत दुबे भी आ गया।
विज्ञापन
Trending Videos

मां ने पुचकारा तो हकीकत आई सामने

टीचर ने छात्र के कपड़े उतरवाकर गंदी हरकतें की और बहला-फुसलाकर क्लासरूम में भेज दिया। शुक्रवार को छात्र फिर स्कूल आया तो उसने जैसे ही म्यूजिक टीचर को देखा तो उसकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई।

पसीने से लथपथ छात्र बेसुध होकर गिर पड़ा तो स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर परिवारीजन उसे स्कूल से घर ले गए। घर पर छात्र को उदास और गुमसुम देखकर मां ने पुचकार कर पूछा तो उसने रोना शुरू कर दिया।

छात्र ने आपबीती सुनाई तो परिवारीजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। एसओ ने बताया कि छात्र की हालत ठीक होने के बाद रविवार शाम परिवार वाले गोमतीनगर थाना पहुंचे और म्यूजिक टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। म्यूजिक टीचर सीतापुर रोड पर त्रिवेणीनगर में रहता है।
विज्ञापन

क्लास रूम में बच्चे की तारीफ

स्टडी हाल की प्रिंसिपल शालिनी सिन्हा ने स्पेशल स्टूडेंट के साथ हुई घटना की घृणित मानसिकता का बताते हुए म्यूजिक टीचर रविकांत दुबे को नौकरी से निकालने की जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन बच्चों का विशेष ख्याल रखता है। म्यूजिक टीचर की हरकतों से स्कूल का स्टाफ शर्मिंदा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी बच्चे के साथ ऐसी घटना नहीं होगी।

एसओ ने बताया कि टॉयलेट में छात्र के साथ अश्लील हरकतें करने के बाद म्यूजिक टीचर क्लासरूम गया तो उसने सबके सामने छात्र की तारीफ की। म्यूजिक टीचर ने छात्र का नाम लेते हुए कहा कि उसका व्यवहार बहुत अच्छा है। एसओ का कहना है कि टीचर ने ऐसा इसलिए किया होगा कि छात्र उसकी शिकायत न करे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें