फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में हैवानियत, कर दिया मासूम बच्चे का रेप

Wed, 19 Mar 2014 09:44 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज में दरिंदों ने होली की रात घर के बाहर खेल रहे मासूम को बहाने से बुलाया।
विज्ञापन


सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म के बाद गला व मुंह दबाकर मार डाला और वस्त्र विहीन शव आधुनिक कूड़ाघर में दफना दिया।

वारदात से आक्रोशित नागरिकों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

पुलिस ने दरिंदों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति संभाली। एसओ अलीगंज श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि सेक्टर-ई ततारपुर में झोपड़ पट्टी में रहने वाला आठ साल का एक बच्चा सोमवार रात अपने बड़े भाई के साथ घर के पास खेल रहा था।

इस दौरान दोनों भाई लड़ने लगे। मां ने बड़े भाई को डांट कर बुला लिया। थोड़ी देर बाद छोटे को बुलाने निकली तो वह गायब था। काफी देर आसपास तलाश की।

कुछ पता न चलने पर पड़ोसियों को साथ लेकर महिला पुरनिया पुलिस चौकी पहुंची। कोई पुलिसकर्मी मौजूद न होने पर अलीगंज थाने जाकर बच्चे के लापता होने की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने आसपास ढूंढने की बात कहकर टरका दिया।

मंगलवार सुबह तक बच्चे का कुछ पता न चलने पर महिला ने पास की मसजिद में अजान के दौरान बच्चे के लापता होने का ऐलान कराया। बच्चे की तलाश चल ही रही थी कि असमिया बस्ती के कुछ लोग केंद्रीय भवन के सामने स्थित आधुनिक कूड़ाघर में कबाड़ बीनने पहुंचे।

कूड़े के ढेर में बच्चे के हाथ की अंगुलियां नजर आई। कूड़ा हटाने पर मासूम का शव पड़ा था। उसके तन पर कपड़े नहीं थे। थोड़ी देर में भीड़ लगने लगी।

मौके पर पहुंची महिला ने बेटे की शिनाख्त करते हुए बताया कि उसने नेकर व बनियान पहन रखी थी। आक्रोशित भीड़ ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

लापता बच्चे का शव मिलने की जानकारी पर सीओ अलीगंज अखिलेश नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। एसओ को फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वाएड बुलाकर तहकीकात के आदेश दिए।

प्रदर्शन कर रहे लोगों को दरिंदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम में पाया कि बच्चे से दुष्कर्म के बाद मुंह और गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। इस दौरान दरिंदों ने उसके सिर पर भी गंभीर चोट पहुंचाई थी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले
कातिल का पता लगाने के लिए पुलिस की एक टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी की। कुछ दूर स्थित मकान मालिक ने बताया कि उनका सीसीटीवी कैमरा कालबेल बजाने पर ऑन होता है। जबकि एक डॉक्टर के घर लगे कैमरे के फुटेज खंगाले गए हैं। कुछ स्पष्ट न होने पर अन्य कैमरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


नशेड़ियों की पड़ताल
आसपास के घरों में झाड़ू-पोछा करने वाली महिला ने बताया कि पति से अलग होने के बाद चार बेटों के साथ रहती थी। मारा गया बेटा सबसे छोटा था। किसी से रंजिश न होने के चलते पुलिस को शक है कि नशेड़ी ने दुष्कर्म के इरादे से बच्चे को सुनसान स्थान पर ले जाकर वारदात अंजाम दी और शव कूड़ाघर में दफनाकर फरार हो गया।

होली के मौके पर इलाके में अनेक लोग देर रात तक नशे में धुत होकर सड़कों पर भटकते रहे।

शव को कूड़ाघर में दफनाने को लेकर माना जा रहा है कि वारदात किसी स्मैकिये द्वारा अंजाम दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें