फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की सुपारी लेने के शक में मारा गया आशीष

Tue, 04 Feb 2014 10:01 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद के हिस्ट्रीशीटर आशीष मिश्रा और उसके साथी रोहित शुक्ला को उसके ही करीबियों ने मामूली सी बात पर मार डाला। पुलिस ने इस डबल मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए इलाहाबाद के दो वकीलों सहित चार लोगों को सोमवार को दबोच लिया।
विज्ञापन


हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार इलाहाबाद का एक चर्चित वकील है। आशीष के गैंग से किनारा करने की कोशिश उसके साथियों को पहले ही नागवार गुजर रही थी।

सूत्रों ने बताया कि इस दौरान चोरी-छिपे इलाहाबाद आते-जाते आशीष ने एक दिन दोस्तों के साथ महफिल सजाकर बैठा था।

सूत्रों के मुताबिक पुराने दिनों की बात चली तो आशीष ने नशे की हालत में गैंग के किसी सदस्य को जान से मार देने की बात कही।

बताते हैं कि वहां आशीष के गैंग से जुडे़ पुराने साथी भी थे। आशीष की कही बात उन्होंने पुराने साथी को बताई। साथी से कहा गया कि किसी ने आशीष को तुम्हारी सुपारी दी है।

इसके बाद आशीष की हत्या का ताना-बाना बुना गया। सूत्रों ने बताया कि दूबे ने अपने एक साथी वकील की सहायता से दो शूटरों को आशीष की हत्या का ठेका दिया।

पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली है। देर रात तक चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों के सफेदपोश हिस्ट्रीशीटर से करीबी संबंध हैं। पुलिस सफेदपोश और आशीष की हत्या में पकड़े गए बदमाशों के संपर्क भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें