फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर की हत्या पर अहम खुलासा, बहन भी मिली पर रहस्य बरकरार

Sun, 09 Apr 2017 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फिरोज जमाल खान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र के निरालानगर में करोड़ों के मकान में अकेले रहने वाले इंजीनियर फिरोज जमाल खान की (48) हत्या की गई थी। यह सनसनीखेज खुलासा शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक फिरोज की गर्दन कटी हुई थी और सिर के बाईं तरफ चोट थी। एएसपी ट्रांसगोमती दुर्गेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिरोज की मौत करीब एक सप्ताह पहले होने की पुष्टि हुई है। उसका शव बाथरूम में मिला था। गला चाकू या किसी अन्य धारदार हथियार से काटने की बात कही जा रही है लेकिन मौके पर ऐसी कोई भी वस्तु नहीं मिली। सिर के बाईं तरफ की हड्डी भी टूटी है।
विज्ञापन


हालांकि, हसनगंज पुलिस का मानना है कि फिरोज के एक पैर में चप्पल थी, जबकि दूसरे पैर की चप्पल कुछ दूर पर पड़ी थी। ऐसा लग रहा था कि वह बाथरूम में फिसलकर गिर पड़ा हो और उसके सिर पर चोट आने के अलावा हड्डी टूट गई हो।
Trending Videos

घर पर अकेला था फिरोज

एएएपी ट्रांस गोमती का कहना है कि फिरोज घर पर अकेला था। घर का दरवाजा चिपका हुआ था। भीतर से कुंडी नहीं लगी थी, इसके चलते किसी भी प्रकार की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या की कोई वजह सामने नहीं आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद फिरोज का शव उसके मामा की सुपुर्दगी में किया गया।

लापता बहन का मिला सुराग, गोमतीनगर में रह रही है
फिरोज की लापता बहन हुमा का सुराग मिल गया है। पुलिस के मुताबिक हुमा गोमतीनगर में रह रही है। वह बैंक से रुपये निकालने आई थी, तभी पुलिस ने उसे ढूंढ़ निकाला। हुमा से फिरोज और उसकी मां डॉ. मोना जबीन के बारे में जानकारी मांगी गई तो उसने दोनों से कोई मतलब न होने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ लिया।

हालांकि, हुमा को लेकर कई सवाल अधूरे हैं। वह मां की मौत के बाद किन हालातों में घर से गई? इतने दिन तक कहां रही? वर्तमान में वह कहां और किसके साथ रह रही है? कहीं हुमा किसी के हाथों की कठपुतली तो नहीं बनी है? उसके जरिए करोड़ों का मकान हड़पने की साजिश तो नहीं रची जा रही? पुलिस के लिए भी हुमा पहेली बनी हुई है।

चर्चा तो यह भी: कहीं खुद ही तो नहीं काटी गर्दन

फिरोज मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसकी हरकतों से आस-पड़ोस के लोग भी परेशान रहते थे। पुलिस को यह भी आशंका है कि मां की मौत के बाद घर पर अकेले बचे फिरोज की मानसिक स्थिति और खराब हो गई होगी और उसने खुदकुशी के इरादे से खुद ही अपनी गर्दन काट ली होगी। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई।

इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठा रही पुलिस
पोस्टमार्टम में चाकू या धारदार हथियार से गला काटने की पुष्टि के बाद पुलिस सवाल उठा रही है। पुलिस का कहना है कि फिरोज की मां डॉ. मोना जबीन के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी अजीबो-गरीब थी।

उनके सिर के आगे और पीछे दो चोट होने की पुष्टि की गई थी। इसी तरह फिरोज के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला काटने की जानकारी सामने आ रही है जो शक के घेरे में है।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला

निरालानगर के पॉश इलाके में एलडीए के दिवंगत चीफ इंजीनियर रहमत खान की पत्नी डॉ. मोना जबीन खान और 48 वर्षीय बेटा फिरोज व 45 साल की बेटी हुमा रहते थे। फिरोज ने आईआईटी रुड़की से एमटेक किया था और मेरठ विकास प्राधिकरण में नौकरी करता था। मानसिक स्थिति खराब होने पर उसने वीआरएस ले लिया और घर पर रहने लगा।

उसकी बहन हुमा की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है, इसलिए दोनों की शादी नहीं हुई। दो महीने पहले डॉ. मोना की मौत हो गई। बेटा-बेटी करीब 20 दिन तक शव के साथ ही रहते रहे। दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस पहुंची तब लोगों को उनकी मौत का पता चला।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके सिर पर चोटों से कोमा में जाने और मौत होने की बात कही गई थी। डॉ. मोना की मौत के दौरान ही हुमा घर से रहस्यमय हालात में गायब हो गई थी।

शुक्रवार को फिरोज का भी एक सप्ताह पुराना शव घर के बाथरूम में मिल गया। फिरोज के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कटने से मौत की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें