फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और बेटों ने उतारा सिपाही को मौत के घाट

Sat, 05 Oct 2013 02:23 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तालकटोरा क्षेत्र में एक सिपाही की बृहस्पतिवार रात उसकी पत्नी व दो बेटों ने मिलकर पिटाई की। करंट लगाया और गला घोंटकर हत्या के बाद शव अपने घर के सामने नाली में फेंक दिया।
विज्ञापन


दिन भर झूठी कहानी सुनाते रहे। पुलिस ने सबूत जुटाने के साथ तीनों को गिरफ्तार करके वारदात में इस्तेमाल रस्सी व अन्य वस्तुएं बरामद कर ली हैं।

सीओ बाजार खाला राज कुमार ने बताया कि तालकटोरा के मोहल्ला सरीपुरा के अशोक विहार निवासी कांस्टेबल महेश चंद्र वर्मा (45) की बीती रात हत्या करके शव उसके घर के सामने फेंक दिया गया।

महेश के सिर गंभीर चोट और गला घोंटने का निशान था। उन्नाव के असीवन थाने के गांव चंपा खेड़ा का मूल निवासी महेश चंद्र दो हफ्ते पहले बांदा से लखनऊ के लिए स्थानांतरित हुआ था और पुलिस लाइन में उसकी तैनाती थी।
विज्ञापन


पत्नी विमलेश, नाबालिग बेटे सुरेंद्र व जितेंद्र (दोनों नाम परिवर्तित) ने पुलिस को बताया कि महेश गुरुवार शाम सात बजे घर आया था। थोड़ी देर बाद कहीं चला गया, फिर रात नौ बजे शराब के नशे में धुत होकर लौटा।

काफी देर तक पत्नी व बेटों से झगड़ा किया। इस बीच किसी का फोन आया और उससे जोर-जोर से बातें करते हुए महेश अपने घर से निकल गया था। देर रात तक उसके न लौटने पर परिवार सो गया।

मोहल्ले में ही रहने वाला भतीजा सोनू शुक्रवार सुबह टहलने निकला। महेश का शव उसके घर के बाहर पड़ा देखा। उसने पड़ोसियों को बुलाने के साथ महेश के घर पर दस्तक देकर उसके परिवार को जानकारी दी।

एसओ तालकटोरा विनोद मिश्रा ने जानकारी दी कि शराब व एक महिला से संबंधों को लेकर महेश का अपनी पत्नी व बेटों से अक्सर झगड़ा होता रहता था। इस जानकारी पर उसके मोबाइल का कॉल डिटेल चेक किया गया।

पता चला कि रात नौ बजे के बाद से उसका लोकेशन घर का ही था। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर तहकीकात के साथ विमलेश व उसके दोनों बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

दिन भर झूठी कहानी सुनाते रहे तीनों लोगों ने आखिरकार जुर्म कबूल लिया। बड़े बेटे ने कबूला कि शराब के नशे में अक्सर मां को पीटने वाला पिता कल रात भी घर में तांडव कर रहा था। इस बीच वह ट्यूशन से लौटा।

बीचबचाव करना चाहा तो पिता उससे झगड़ने लगा। इस पर दोनों भाइयों ने पिटाई की और उसे गिराकर करंट लगाया। पास में पड़ी रस्सी से गला घोंट दिया।

रात करीब 3 बजे आसपास की आहट लेने के बाद महेश का शव उठाकर घर के बाहर फेंका और दरवाजा बंद करके किसी के द्वारा सूचना देने का इंतजार कर रहे थे।

घर के हालात से हुआ संदेह
सीओ बाजार खाला ने बताया कि महेश के घर में गुरुवार रात खाने में बैगन का भरता व अन्य चीजें पकीं थी, जो सुरक्षित रखी थी। ऐसा लगा कि रात को परिवार ने खाना नहीं खाया।

इसके अलावा कमरे में टीवी का तार टूटा था। सामान अस्तव्यस्त था, जबकि बरामदे की तड़के धुलाई की गई थी। पत्नी व बेटों में महेश की मौत का बनावटी दुख नजर आ रहा था।

ठेके पर पी थी शराब
तालकटोरा की क्राइम डिटेक्शन टीम के कांस्टेबल मनोज कुमार ने आलमनगर रोड स्थित देशी शराब के ठेके पर कांस्टेबल महेश के बारे में पड़ताल की। पता चला कि महेश देरशाम ठेके पर पहुंचा था और शराब पीकर घर की तरफ चला गया था।

इसके साथ पुलिस ने महेश के एक रिक्शा चालक की पत्नी से संबंध थे। उसके बारे में जानकारी जुटाकर एक घर पर दस्तक दी। मकान मालिक ने बताया कि महिला ने कुछ दिनों पहले ही कमरा खाली किया है।
विज्ञापन


लखनऊ की और खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें