फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों से मर्डर बना मिस्ट्री,पत्नी या प्रेमिका किसने की हत्या?

Sun, 09 Aug 2015 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में कंप्यूटर शोरूम के कर्मचारी राजेश श्रीवास्तव की हत्या की जांच अवैध संबंधों के इर्द-गिर्द घूम रही है। राजेश की पत्नी इशिता मड़ियांव निवासी एक महिला से अवैध संबंध की बात कहते हुए उसके पति को कातिल बता रही है। जबकि मां लक्ष्मी ने बहू पर ही शक जताया है।
विज्ञापन


पुलिस मड़ियांव निवासी राजेश की नजदीकी महिला के घर पहुंची तो उसका पति गायब मिला। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया।

राजेश अलीगंज के कपूरथला स्थित श्याम कॉरपोरेशन में काम करता था। शुक्रवार देर रात वह बाइक से पारा स्थित घर लौट रहा था। आईआईएम रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया।

राजेश बातचीत करने लगा, इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाश और आ गए। सभी खड़े-खड़े होकर बातचीत कर रहे थे कि बाद में आए तीन बदमाशों में से एक ने राजेश के सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन


पत्नी इशिता ने पुलिस को बताया था कि राजेश के मड़ियांव निवासी एक महिला से संबंध थे। महिला के पति को इसकी जानकारी थी और उसने राजेश को धमकाया भी था।
उधर,शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची राजेश की मां लक्ष्मी ने बहू पर ही हत्या का शक जताते हुए सनसनी मचा दी।

शादी के कुछ महीने बाद से ही दोनों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि अब तक की पड़ताल में राजेश की हत्या अवैध संबंधों में होने की बात सामने आई है।

मड़ियांव की जिस महिला के पति पर शक जताया है,वह गायब है। उसके मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हैं। पोस्टमार्टम में सीने में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है।

दस दिन पहले सुसाइड की कोशिश की थी राजेश ने

मां लक्ष्मी ने बताया कि राजेश ने आठ साल पहले सदर कैंट निवासी इशिता से लव मैरिज की थी। शादी के बाद उसने बीफार्मा किया और मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की नौकरी करने लगी।

राजेश पर उसने अवैध संबंधों के आरोप भी लगाए। कभी बहराइच की किसी लड़की से संबंधों की बात कहती तो कभी मुहल्ले में। राजेश ने दस दिन पहले सुसाइड की कोशिश भी की थी। लक्ष्मी ने बहू के मोबाइल फोन की पड़ताल कराने की मांग की है।

लक्ष्मी ने बताया कि पत्नी से परेशान होकर ही राजेश ने तलाक का केस दाखिल किया था। बेटी एंजल के भविष्य को देखते हुए यह फैसला लेने में इतना वक्त लग गया। एंजल (7) एलपीएस में क्लास वन की स्टूडेंट है।
विज्ञापन

राजेश और महिला तलाक लेकर करना चाहते थे शादी

राजेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। सचिवालय से रिटायर्ड पिता कृपाशंकर का तीन साल पहले देहांत हो चुका है। घर पर छोटी बहन कंचन है जो बीकॉम की छात्रा है। राजेश के जाने के बाद लक्ष्मी को बेटी की शादी की चिंता सता रही है।

मड़ियांव इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि राजेश तलाक के केस दाखिल कर चुका था तो मड़ियांव निवासी महिला का पति से तलाक का मामला चल रहा था।

बकौल पुलिस,दोनों तलाक लेकर एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। इससे राजेश की पत्नी और महिला का पति दोनों परेशान थे। हत्या के पीछे फिलहाल पुलिस यही वजह मानते हुए छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें