फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल ने यूं कबूली दोस्त की हत्या की दास्तां

Mon, 29 Jul 2013 10:10 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर पुलिस ने पिकप डाला चालक दीपक की हत्या व बैटरी से लदी गाड़ी लूटने के आरोपियों की निशानदेही पर दीपक की चप्पल व आरोपियों के खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


एसओ सरोजनीनगर रामनरेश यादव ने बताया कि गिरफ्तार वारिस बेग, मो. आसिफ कुरैशी व मो. आसिफ अली ने पूछताछ में कबूला कि दीपक का शव लुंगी में बांधकर इंदिरा नहर में फेंका था।

वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड व चाकू के साथ दीपक के चप्पल भी जुग्गौर के पास झाड़ियों में फेंके थे।

इतना ही नहीं खून से सने अपने कपड़े भी वहीं छुपा आए थे। पुलिस ने सारा सामान बरामद कर तीनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकप डाला पर बैटरियां लादकर निकले दीपक शर्मा को उसके दोस्त वारिस ने बहाने से बुलाया और साथियों समेत डाला में सवार हो लिया।

रास्ते में दीपक को शराब पिलाकर उसकी हत्या की और बैटरियों से लदी गाड़ी लूट ले गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें