फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया के साथी की दिनदहाड़े गोलियों से भून कर हत्या

Thu, 08 Sep 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हत्या के बाद जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के जिला अंबेडकरनगर में गैंगवार में सशस्‍त्र बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियों से भूनकर माफिया खान मुबारक के साथी आलमशेर उर्फ शेरू (32) की हत्या कर दी। सनसनीखेज हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। पुलिस की मानें तो मृतक के शरीर पर गोलियों के 13 निशान पाए गए हैं। मौके से पुलिस को प्रतिबंधित बोर के 7 खाली कारतूस भी मिले हैं।

पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर बसपा नेता समेत चार पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गैंगवार के चलते शेरू की हत्या की गई है। मृतक के गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नसीराबाद गांव निवासी आलमशेर उर्फ शेरू पुत्र मजीद खां कई दिनों से बाहर रह रहा था। चाचा के निधन की सूचना पर वह गुरुवार भोर गांव के लिए बाइक से निकला था।
विज्ञापन

घात लगाए बैठे बदमाशों ने अचानक किया हमला

- फोटो : amar ujala
वह हंसवर थाना क्षेत्र के अकबेलपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर पहुंचा ही था। तभी वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायर कर दिया। खून से लथपथ बाइक समेत वह जमीन पर गिर गया। शेरू को मृत देख हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। शेरू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

गुरुवार सुबह जब गांव के ग्रामीण नित्यक्रिया के लिए नहर की तरफ गए तो वहां शव पड़ा देख उनमें सनसनी फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर एएसपी राहुलराज व सीओ टांडा सुधीर कुमार व एसओ हंसवर ध्रुवचंद्र मौर्य दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त की।

एसओ की मानें तो मृतक के शरीर पर गोलियों के 13 निशान मिले हैं। घटना स्थल से प्रतिबंधित बोर के 7 खाली कारतूस भी मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ का कहना है कि शेरू की हत्या गैंगवार का नतीजा है। शेरू माफिया खान मुबारक का करीबी साथी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें