फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 4 हत्याओं के पीछे थे अवैध संबंध?

Tue, 31 Mar 2015 03:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लख्ानऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में पिछले एक महीने में अलग-अलग शहरों में ऐसी कई हत्याएं हुई जिनके पीछे की वजह महिलाओं के अवैध संबंध बताए गए। किसी में हत्या पति ने की तो किसी में किसी रिश्तेदार ने।
विज्ञापन


सबसे ताजा मामला 30 मार्च का ही है। लखनऊ के इंदिरा नगर में एक महिला का नग्न शरीर मिला। महिला के पास ताश के पत्ते और सिगरेट भी पड़ी हुई मिली थी। घर में अकेली बबिता उर्फ गुडिय़ा (32) की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई थी।

पढ़िए ये भी

जीजा-साली ने साथ में पी शराब, हो गई 'अनहोनी'

इस हत्या के पीछे भी अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी गाजीपुर देवेंद्र दुबे ने बताया कि गुडिय़ा मूल रूप से हरदोई की रहने वाली थी। दुबे ने बताया कि गुडिय़ा के पति प्रियंक अग्रवाल अमीनाबाद में दवा का कारोबार करते थे और करीब ढाई साल पहले उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


उसके बाद से गुडिय़ा यहां अकेले रह रही थी। मुहल्ले के लोगों का कहना है कि गुडिय़ा का आचरण संदिग्ध था। घर पर अक्सर बाहरी लोगों का आना-जाना था जिसमें अधिकतर लड़के-लड़कियां होते थे।

मकान मालिक जयचंद ने बताया कि कभी-कभी वह अपने घर का जायजा लेने आते थे तो मुहल्ले के लोग गुडिय़ा की शिकायतें करते थे। लोगों ने उसे मकान से हटाने के लिए भी कहा था।

आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी, मार डाला

लखनऊ में ही कुछ दिनों पहले एक पति ने अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर उसकी हत्या कर दी। माल के मानखेड़ा गांव में किसान मजदूर कमलेश ने अपनी पत्नी राजपति (25) को सब्जी काटने वाले चाकू से गोद डाला था। हत्या के बाद उसने बदमाशों के घर पर घुसकर राजपति की हत्या की कहानी गढ़ते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया था।

पढ़िए ये भी

भाई-बहन के बीच थे अवैध संबंध, हो गई हत्या

सीओ मलिहाबाद राजकुमार अग्रवाल ने बताया था कि कमलेश को पत्नी के अवैध संबंधों का शक था।  रात करीब आठ बजे राजपति शौच के लिए घर से निकली तो कमलेश ने उसका पीछा किया। सुनसान इलाके में उसने राजपति को पड़ोस के पछियनखेड़ा गांव निवासी सोनू के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

वह चुपचाप घर लौट आया। पत्नी के आने पर भी वह कुछ नहीं बोला। रात को सोते वक्त उसने पत्नी और सोनू के बीच संबंध की बात पूछी तो झगड़ा होने लगा। कमलेश का कहना था कि पत्नी ने उसे जान से मरवाने की धमकी दी जिससे वह बौखला गया और सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ वार करके उसकी हत्या कर दी।

पत्नी ने रात में प्रेमी को बुलाया, हुई हत्या

एक महिला के गार्ड से अवैध संबंध होने की वजह से उसके पति ने प्रेमी की हत्या कर दी थी। चकेरी में पत्नी से अवैध संबंधों में पति ने फार्म हाउस के गार्ड दीपक (20) की गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को नाले में फेंक दिया।

सीओ कैंट ने बताया कि मामले की जांच की गई। आरोपियों से सख्ती के पूछताछ हुई तो मनोज ने सच उगल दिया। सीओ के मुताबिक मनोज की पत्नी से दीपक के अवैध संबंध थे।

पढ़िए ये भी

पत्नी के थे नौकर के संबंध, फिर हुई भयावह घटना

मनोज की पत्नी ने दीपक को रात बुलाया था। देर रात पत्नी को दीपक के साथ आपत्तिजनक हालत में उसने देख लिया। गुस्से में दीपक को गला दबाकर मार डाला।

इसके बाद शव को पास स्थित नाले में फेंककर घर आ गया था। सीओ ने बताया कि मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

जीजा साली की आशिकी में हुई मौत

यूपी में कुछ दिनों पहले जीजा-साली के बीच अवैध संबंधों की वजह से ऑनर किलिंग की गई थी। अमृतपुर के अलादपुर भटौली गांव में आनर किलिंग का मामला सामने आया था। यहां आशिकी में जीजा और मौसेरी साली की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद दोनों का शव सड़क के किनारे फेंक दिया गया था।

आपसी विवाद के चलते उसकी पत्नी करीब तीन माह पहले मायके आ गई। चर्चा है कि गांव में ही रहने वाले पृथ्वीराज के मौसेरे भाई गयालाल की बेटी पूनम से धर्मेंद्र के संबंध हो गए थे। इसी बात को लेकर मंगलवार को पंचायत बुलाई गई, जिसमें धर्मेंद्र अपने पिता मेघनाथ के साथ अलादपुर भटौली आया।

यहां धर्मेंद्र और उसकी मौसेरी साली पूनम (नीरज कुमारी की मौसेरी बहन) के संबंधों को लेकर पंचायत होने के बाद धर्मेंद्र ने नीरज कुमारी को साथ रखने की हामी भर दी। इस दौरान मेघनाथ वापस लौट गया, जबकि धर्मेंद्र ससुराल में रूक गया।
जीजा-साली का शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जांच पड़ताल में गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें