तीन छात्रों के साथ स्कूल में और बाहर शारीरिक संबंध बनाने वाली महिला टीचर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है, साथ ही उसके खिलाफ तीनों मामलों में अलग-अलग सुनाई की जा रही है।
घटना यूटा की है। पुलिस के अनुसार, डेविस हाईस्कूल में टीचर रहने के दौरान 35 वर्षीय आरोपी टीचर ब्रायनी अल्टिक ने तीन छात्रों को अपनी हवस का शिकार बनाया। कोर्ट में मामला पहुंचने पर जज ने सभी केस अलग-अलग सुने जाने का आदेश दिया।
आरोपी टीचर स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाती थी और उस पर 2013 में तीन छात्रों से यौन संबंध बनाने का आरोप लगा। कोर्ट में एक पीड़ित छात्र ने बताया कि टीचर के साथ उसके संबंध तब बने जब वह दो छात्रों से रेप के आरोप में गिरफ्तार हुई और जमानत पर रिहा होकर आई।
छात्रों के साथ करती थी अप्राकृतिक सेक्स
एनवाई डेलीन्यूज के अनुसार, अब 18 साल के हो चुके छात्र ने बताया कि उनके बीच करीब साल तक नजदीकी संबंध रहे और वे अक्सर अंतरंग होते थे। वह टीचर को अपनी प्रेमिका मानने लगा था। उसने बताया कि टीचर ने उसे पिछले वर्ष अपने निजी अंगों की तस्वीरें खींचकर भेजी थीं।
पुलिस की ओर से पेश की गई चार्जशीट के मुताबिक, टीचर पर रेप, अप्राकृतिक सेक्स, जबरन शारीरिक संबंध बनाना, नाबालिग के साथ सेक्स और नाबालिग को अश्लील चीजें सौंपने का आरोपी पाया गया है।
उसके खिलाफ एक छात्र ने आरोप लगाया ही था कि दो अन्य मामले भी सामने आ गए, जिसके बाद मामले की सुनाई में थोड़ी देर हुई। दो अन्य छात्रों ने आरोप लगाया कि टीचर ने उनके साथ अपने घर, पार्क और चर्च की पार्किंग में शारीरिक संबंध बनाए।