फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कराती रही बेटी का गैंगरेप, तलाशती थी ग्राहक!

Mon, 13 Apr 2015 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज इलाके में एक नाबालिग छात्रा अपने ही घर में गैंगरेप का शिकार होती रही। चार साल पहले पिता ने दुष्कर्म किया। मां से शिकायत की तो उसने विरोध के बजाय चुप्पी साध ली। बात सिर से ऊपर जाता देख छात्रा ने वीमेन पावर लाइन-1090 फोन कर दुखड़ा सुनाया।
विज्ञापन


नतीजा नहीं निकलते देख एक एनजीओ संचालिका से आपबीती सुनाई। एनजीओ के सामने आने के बाद महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने नाबालिग छात्रा की मां और रिश्ते के मामा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पिता फरार है।

पुलिस के मुताबिक, हसनगंज इलाके में एक व्यक्ति ने चार साल पहले अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। इसके बाद यह सिलसिला चलने लगा। इसके बाद मां के भाई के साले ने भी उससे दुष्कर्म किया। इस पर भी मां ने चुप्पी साध ली। कहा कि बालिग होने पर उसी लड़के से उसकी शादी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

घर की जरूरतें पूरी करने के लिए बेटी का किया सौदा

मां बेटी के साथ संबंध बनाने वालों से घर की जरूरतें पूरी कराने लगी। कुछ दिनों से मां ने बेटी के लिए ग्राहक तलाशने शुरू कर दिए। किशोरी को इसकी भनक लगी तो उसने 1090 डायल करके वीमेन पावर लाइन में शिकायत की।

कोई नतीजा न निकलते देख भारत अभ्योदय फाउंडेशन की संचालिका शामीना बानो को दुखड़ा सुनाया। एनजीओ संचालिका ने वीमेन पावर लाइन के आईजी नवनीत सिकेरा को मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की।

इस पर महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी मां व रिश्ते के मामा को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता अभी फरार है।
विज्ञापन

पुलिस भी चौंक गई मां की करतूत सुनकर

वीमेन पावर लाइन के आईजी नवनीत सिकेरा ने बताया कि लड़की के आरोपों पर पहले तो यकीन नहीं हुआ था। पिता की दरिंदगी के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन मां के भी शामिल होने की बात पर विश्वास नहीं हो रहा था। टीम ने जांच कराई तो लड़की के आरोप सच मिले।

पीड़ित छात्रा व उसकी छोटी बहन की परवरिश के लिए विभिन्न संगठनों से संपर्क साधा गया है। उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है। एनजीओ संचालिका शामीना बानो ने बताया कि छात्रा को फरार पिता से खतरा बना हुआ है। उसकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें