फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नेपाली लड़कियों के साथ हुए दुष्कर्म मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर व रासुका के तहत चलेगा मुकदमा

Mon, 27 Jun 2022 01:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर के हरैया थाना क्षेत्र के बाजार में खरीदारी करने आई नेपाली लड़कियों के साथ दुष्कर्म और छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर जिले के हरैया थाना क्षेत्र के रविवार को लगाने वाले साप्ताहिक बाजार में घर गृहस्थी का सामान खरीदने नेपाल से भारत आई लड़कियों के साथ स्थानीय थाना क्षेत्र के चार युवकों ने जंगल में पड़ने वाले रास्ते पर रोक कर पहले उनसे छेड़खानी की। आरोपियों ने दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म भी किया।

विज्ञापन


वारदात के कुछ ही घंटे बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों पर गैंगस्टर व रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा।

लड़कियों ने मामले की सूचना वापस पहुंच कर नेपाल में अपने परिजनों को दी। परिजन पीड़ित बच्चियों को लेकर नेपाल के जनपद डांग स्थित खंगरा नाका नेपाली थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल की पुलिस पीड़ितों को लेकर हरैया थाने पहुंची। पीड़ित लड़कियों का मेडिकल परीक्षण करवाया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें