फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद की आईडी पर 86 बार विदेश घूमा आया शातिर

Sat, 28 Dec 2013 08:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
वीआईपी सीटों के नाम पर गोरखधंधा करने वाले रेलवे की आंखों में आसानी से धूल झोंक टिकट हासिल करने में कामयाब हो रहे हैं।
विज्ञापन


खुद को पूर्व सांसद बताने वाले शख्स की कानपुर में गुरुवार को हुई गिरफ्तारी के बाद जो कुछ सामने आया है वह हैरान कर देने वाला है।

डॉ. एके मिश्र नाम का यह शख्स एक-दो बार नहीं बल्कि साल भर में 86 बार रेलवे की आंख में धूल झोंक टिकट हासिल करने में कामयाब हो गया।

खास बात है कि ये सारे टिकट सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के आईकार्ड नंबर पर हासिल किए गए। कड़क क्लफ वाली खादी का कुर्ता पहन रौब गालिब करने वाला डॉ. एके मिश्र कितना शातिर है।

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह बेखौफ हो सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के आईकार्ड नंबर 426 पर टिकट पर टिकट निकालता रहा और रेलवे को उसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्पक एक्सप्रेस में यात्रा करती दो महिलाएं बीती मंगलवार को कानपुर के पास पकड़ी गईं तो इस शख्स के करतूतों की पोल खुलनी शुरू हुई।

रेलवे ने जब शुक्रवार को डॉ. एके मिश्र के नाम पर एक साल में बुक कराए गए टिकटों का ब्यौरा खंगाला तो वह दंग रह गया। सपा सांसद ने अपने आईसी नंबर पर 9 बार यात्रा की लेकिन इस शख्स ने 86 बार टिकट बुक कराए।

इन 86 टिकटों में डॉ. एके मिश्र के अलावा मंजू के नाम से भी कई टिकट बने।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें