फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई मानकर जिसके साथ खेलती थी, उसी ने किया गंदा काम

Fri, 08 May 2015 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चिनहट इलाके में खिलौना दिलाने का झांसा देकर आठ साल की बच्ची से किशोर ने दुष्कर्म किया। आरोपी किशोर की उम्र 13 साल है और वह बच्ची के पड़ोस में रहता है।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोर को पकड़कर संप्रेक्षण गृह भेजने के साथ बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।

चिनहट के फफनामऊ गांव में रहने वाले मजदूर की बेटी पड़ोस में रहने वाले किशोर संग बुधवार को खेल रही थी। इसी दौरान किशोर ने उससे बाजार से खिलौना दिलवाने की बात कही।

वह उसकी बातों में आ गई। बहाने से किशोर बच्ची को घर से कुछ दूरी पर निर्माणाधीन मकान में ले गया। वहां पर उसने बच्ची संग अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन

बच्ची की हालत बिगड़ी

बच्ची ने भागने की कोशिश की, लेकिन किशोर ने उसे पकड़ लिया, फिर दुष्कर्म किया। बच्ची रोते हुए किसी तरह घर पहुंची तो उसके मां-बाप ने चोट लगने का कारण पूछा। फिर उसने घर वालों को आपबीती सुनाई।

बच्ची के घर वालों ने पहले तो लोकलाज के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की। पर जब अस्पताल में बच्ची की हालत और खराब हो गई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

इंस्पेक्टर चिनहट जेबी पांडेय ने बताया कि आरोपी किशोर को पकड़ लिया गया है। उसे मोहान रोड स्थित संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

बच्ची के घर वालों ने बताया कि वह किशोर को भाई मानती थी और दिन भर उसी के साथ खेलती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें