फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए चुराई कीमती गाड़ी

Tue, 11 Aug 2015 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के लिए तीन नाबालिग छात्रों ने स्टेशनरी कारोबारी की हांडा सिविक कार चुराई थी। पुलिस ने तीनों को दबोचकर वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन


इनमें से एक 11वीं, दूसरा इंटर और तीसरा पॉलिटेक्निक का छात्र है। सीओ गोविंदनगर ने बताया कि पालिटेक्निक के छात्र ने 11वीं के छात्र संग मिलकर पहले कार मालिक की दुकान से गाड़ी की चाबी चुराई। उन्होंने कुबूला कि गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए इस काम को अंजाम दिया। अगले दिन तीनों ने कार पार कर दी। सीओ के मुताबिक तीनों आरोपी छात्रों को कार चोरी में बाल सुधार गृह भेजा गया है।

आठ अगस्त को गोविंद नगर सी ब्लाक निवासी गोविंद शरण यादव ने अपनी हांडा सिविक कार चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर स्टेशनरी कारोबारी के पड़ोसी 11वीं के छात्र को उठाया।
विज्ञापन

 
इसके बाद चार अन्य छात्रों को थाने लाया गया। सीओ के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले 11वीं, इंटर और पॉलिटेक्निक छात्र निकले। तीनों की निशानदेही पर कार पालिटेक्निक छात्र के घर के बाहर से बरामद हो गई। कार को अगले दिन बेचने की तैयारी थी, इसके पहले ही पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।
विज्ञापन

व्हाट्सएप चैटिंग में चोरी का जिक्र

पकड़े गए आरोपियों का कहना है कि पुलिस ने जिन दो लड़कों को छोड़ा है, वे दोनों भी चोरी की साजिश में शामिल थे। पॉलिटेक्निक छात्र की मानें तो छोड़े गए 11वीं के छात्र के मोबाइल पर उसकी व्हाट्सएप पर चैटिंग हैं, जिसमें चोरी की साजिश का जिक्र है।

पुलिस चाहे तो उसे चेक कर सकती है। इससे सारा सच सामने आ जाएगा। पांच लड़कों को संदेह के आधार पर लाया गया था, छानबीन में तीन की चोरी में संलिप्तता पाई गई, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। जिनका रोल नहीं था, उन्हें छोड़ दिया।

ये हैं आरोपी छात्र और उनका फैमिली बैकग्राउंड
पहला आरोपी पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष का छात्र, पिता दवा कारोबारी
दूसरा आरोपी बर्रा स्थित कांवेंट स्कूल में 11वीं का छात्र, पिता साबुन फैक्ट्री में ऑडिटर
तीसरा आरोपी बिधनू के कालेज में 12वीं का छात्र, पिता की ट्रैवल्स एजेंसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें