फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग ब्याह रचाने मंदिर पहुंची 14 साल की लड़की, हंगामा

Sat, 15 Aug 2015 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बंथरा थाना क्षेत्र का एक युवक शुक्रवार सुबह 14 साल की लड़की को साथ ले ब्याह रचाने ठाकुरगंज क्षेत्र के वरदानी बाबा मंदिर पहुंचा। मंदिर में मौजूद लोगों ने दोनों की उम्र में अंतर देख तहकीकात शुरू की।
विज्ञापन


इस बीच लड़की के परिवारीजनों को भनक लग गई। दोनों को मंदिर से पकड़ा। युवक की धुनाई करके थाने ले गए।

एसओ ठाकुरगंज समर बहादुर यादव ने बताया कि बंथरा थाना क्षेत्र का पंकज रावत शुक्रवार सुबह एक किशोरी को साथ लेकर वरदानी बाबा मंदिर गया था। उसके साथ अन्य लोग थे।

पंकज व किशोरी ने कुछ देर तक आपस में बात की। इसके बाद शादी के इरादे से मंदिर के भीतर पहुंचे। दोनों की उम्र में खासा अंतर नजर आने पर पुजारी व अन्य लोगों ने तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा बढ़ा तो पहुंची पुलिस

इस बीच लड़की की मां को भनक लग गई। उसने पुलिस कंट्रोल रूम कॉल करने के साथ ठाकुरगंज इलाके में रहने वाले रिश्तेदारों को फोन किया। रिश्तेदार आननफानन में मौके पर पहुंचे। दोनों को पकड़ लिया।

किशोरी उसकी तरफदारी में अपने परिवार से भिड़ गई। हंगामा होता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ठाकुरगंज पुलिस ने दोनों को अभिरक्षा में लेकर बंथरा पुलिस को सौंपा।

किशोरी की मां ने बंथरा थाने में पंकज रावत के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने कहा कि उसकी बेटी बुधवार देरशाम घर से निकली थी। लड़की को डॉक्टरी मुआयने के लिए अस्पताल भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें