फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: खनन माफियाओं ने पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने का किया प्रयास, बचाव में पुलिस ने की फायरिंग

Sat, 30 Jan 2021 02:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
घटनास्थल पर बरामद हुए खोखे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच की महसी पुलिस चौकी के इंचार्ज व एक सिपाही शुक्रवार की रात गश्त पर थे। इस दौरान एक बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया तो खनन माफियाओं ने पुलिस कर्मियों पर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


जिस पर खुद का बचाव करते हुए पुलिस कर्मियों ने फायरिंग कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिले के हरदी थाना क्षेत्र के महसी चौकी प्रभारी बीपी गौड़ शुक्रवार की रात को गश्त पर निकले थे तभी मुख्य कस्बे में राजन मिश्रा के घर के निकट एक बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस पर ट्रैक्टर सवारों ने पुलिस कर्मियों को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। बचाव करते हुए चौकी इंचार्ज ने दो फायर झोंके। जो ट्रैक्टर व ट्रॉली में लगे। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।

सभी ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाकर रात को ही एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, सीओ महसी कमलेश सिंह व हरदी एसओ आरपी यादव आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें