फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlalganj: झाड़फूंक के बहाने किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी मौलाना गिरफ्तार, कबूल किया जुर्म

Wed, 17 Aug 2022 01:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी फरार मौलाना को पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। वह भागने की फिराक में था पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
आरोपी मौलाना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनलालगंज के एक गांव में झाड़फूक की आड़ में किशोरी से दुष्कर्म करने वाले मस्जिद के मौलाना को पुलिस ने बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के सामने मौलाना ने जुर्म कबूल किया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ गांव में स्थित मस्जिद के मौलाना फाखरे आलम निवासी दरियापुर थाना अजगैन जनपद उन्नाव के पास झाड़ फूक के लिये जाती थी। जहां मौलाना ने चार माह पहले किशोरी को झाड़ फूक के बहाने अंदर ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। जिसके बाद किशोरी ने मां से मौलाना की करतूत के बारे में बताया तो समाज में बदनामी के डर से वो चुप्पी साध गई।आठ दिन पहले मुम्बई से पिता घर पहुंचा तो किशोरी ने उन्हे मालौना की गंदी करतूतों के बारे में बताया।

मंगलवार को पीड़ित बेटी संग कोतवाली आकर पिता ने लिखित शिकायत करते हुए आरोपी के विरूद्घ कड़ी कार्रवाई की मांग की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ दुष्कर्म समेत पास्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कई जगहों पर दबिश के बावजूद मौलाना पुलिस की गिरफ्त मे नहीं आ रहा था।  बुधवार को सूचना मिली कि मौलाना कनकहा रेलवे स्टेशन के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें