फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: खुद को मुख्यमंत्री का सलाहकार बताकर पुलिस अधीक्षक को देता था धमकी, दबोचा गया

Sun, 31 Jan 2021 09:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी के साथ एसपी श्लोक कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का सलाहकार बनकर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को धमकाने वाले एक आरोपी को पुलिस व एसओजी ने दबोच लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पकड़ा गया आरोपी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक नर्सिंग होम चलाता है। वहीं, उसके दूसरे साथी की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


एसपी श्लोक कुमार ने रविवार को बताया कि लखनऊ जिले के पारा थाना क्षेत्र के आलमनगर रेलवे क्रॉसिंग निवासी व इंडिया हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अब्दुल सलीम उर्फ अब्दुल नईम ने शनिवार को कैंप कार्यालय में मोबाइल नंबर 9454436733 से फोन कर खुद को मुख्यमंत्री का सलाहकार बताते हुए मुझसे बात की।

बताया कि मेरे परिचित आपसे मिलने आएंगे। ससुरालीजन उनकी बहन को दहेज की खातिर प्रताड़ित कर रहे हैं। इस मामले में केस दर्ज कराकर कार्रवाई करा दो। इस पर मैंने केस दर्ज करा दिया गया। इसके बाद आरोपी ने दूसरे मोबाइल नंबर 9454400588 से फोन कर दबाव बनाकर धमकाते हुए कहा कि मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर आरोपियों को जेल भेज दो। ऐसा नहीं होता है तो सदर कोतवाल-विवेचक को हटा दो। वरना आप स्वयं नप जाओगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय में फोन करने से खुला मामला

एसपी ने बताया कि शक के आधार पर जब मुख्यमंत्री कार्यालय से जानकारी मांगी गई तो पता चला कि सीएम कार्यालय से किसी ने फोन किया ही नहीं। सर्विलांस के जरिए आरोपी के नंबर ट्रेस किए तो सारी हकीकत सामने आ गई।

इसके बाद सदर कोतवाल अतुल सिंह, एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, आरक्षी लाल प्रकाश दुबे ने टीम के साथ लखनऊ के आलमनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास से आरोपी को दबोच लिया।

वही, उसके दूसरे साथी सैय्यद नसर नफीस उर्फ साहिल निवासी माल एवेन्यू, लखनऊ की तलाश की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें