फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम लौट रही थी स्कूल से, तभी शातिर ने दबोच लिया

Tue, 24 Sep 2013 10:07 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तालकटोरा क्षेत्र में सोमवार दोपहर स्कूल से लौट रही बच्ची से पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुराचार का प्रयास किया।
विज्ञापन


छात्रा किसी तरह चंगुल से बचकर निकली और घर पहुंच परिवार को पूरी जानकारी दी।

शिकायत लेकर पहुंची पीड़ित की मां व परिवार के अन्य लोगों को पथराव कर भगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आलमनगर के मुरउ टोला निवासी किशोरी इलाके के एक स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। स्कूल से छुट्टी के बाद छात्रा घर लौट रही थी।

इस दौरान रास्ते में पड़ोस में रहने वाला निशक्त युवक संतोष मौर्या उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और दुराचार का प्रयास किया।
छात्रा के विरोध करने पर मारने की धमकी देते हुए मुंह बंद रखने को कहा। इस बीच घरवालों के आने की आहट पर उसे छोड़ दिया। रोते-बिलखते घर पहुंची छात्रा ने मां को पूरी जानकारी दी।

शिकायत लेकर पहुंचने पर आरोपी के परिवार वाले उल्टा पीड़ित के घरवालों से भिड़ गए। बात बढ़ने पर पीड़ित परिवार पर पथराव कर दिया।

बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत मिलने पर छानबीन के बाद आरोपी को धर दबोचा। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें