फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तौलिया डांस' ने युवक को पहुंचाया जेल

Tue, 24 Sep 2013 09:51 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में एक किशोरी के सामने अश्लील हरकत करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


खड़खड़ी चौकी प्रभारी महावीर सिंह रावत ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे बारह वर्षीय किशोरी घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घर के सामने रहने वाला संदीप शर्मा स्नान करने के बाद तौलिया लपेट कर बाहर आया और तौलिया खोल कर उसके सामने अश्लील हरकतें करने लगा।

पढ़ें, इन शातिर बदमाशों ने किया पुलिस की नाक में दम

इसे देख किशोरी रोने लगी और उसने तुरंत अपने माता-पिता को बताया। किशोरी के पिता युवक की हरकतों पर आग बबूला हो गए और उसके पास पहुंचे। लेकिन, युवक ने किशोरी के पिता के विरोध के दरकिनार कर मारपीट शुरु कर दी। इसके बाद पूरी बस्ती एकत्र हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। खड़खड़ी में इससे पहले भी किशोरी के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार की घटना पेश आ चुकी है। कुछ दिन पहले एक नेपाली युवक ने किशोरी के साथ बलात्कार किया था। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें