फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर फाड़े कपड़े

Mon, 30 Jul 2018 04:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ के हुसैनगंज इलाके में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने विरोध करने पर महिला की पिटाई की और कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी कई महीने से उसे परेशान कर रहा था।
विज्ञापन


वहीं हुसैनगंज प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश शुक्ला का कहना है कि महिला की तहरीर पर उसके पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, धमकी और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 23 जुलाई को जब महिला घर पर अकेली थी तो शाम करीब साढ़े सात बजे पड़ोस में रहने वाला जय कश्यप बाउंड्री वॉल फांदकर घर में घुस गया और दुष्कर्म का प्रयास किया, कपड़े फाड़ दिए और उसकी पिटाई कर दी।

पड़ोसियों के आने की आहट पर आरोपी बाउंड्री वॉल फांदकर भाग गया। निजी कंपनी में कार्यरत महिला के पति को सूचना मिली तो घर पहुंचा और आरोपित के घर शिकायत की। इस पर आरोपी उलटा धमकाने लगे। महिला के पति ने आरोप लगाया कि वह तहरीर लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने आपसी विवाद का मामला बताकर टरका दिया। उधर, जय कश्यप और उसके परिवारीजन महिला और उसके पति को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें