फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद-विवाद में गाली देने पर दोस्त को मारी गोली, सीने के बीचों-बीच लगी, मौके पर ही मौत

Fri, 06 Sep 2019 12:52 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मृतक विपिन सोनकर (बाएं) व वारदात के बाद हुआ बवाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमीनाबाद में बृहस्पतिवार देर रात जूते वाली गली के बाहर मामूली विवाद में 26 वर्षीय विपिन सोनकर की दोस्त जितेंद्र शुक्ला उर्फ लालू ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से इलाके में सनसनी मच गई। सैकड़ों लोग जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे तो लोग हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भिड़ गए। उधर, विपिन का शव बलरामपुर अस्पताल के बाहर रखकर लोगों ने धरना-प्रदर्शन व तोड़फोड़ शुरू कर दी। देर रात तक हंगामा जारी था।

एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि विपिन मौलवीगंज के खटिकाना का रहने वाला था। वह मछली वाली गली में सुनार की दुकान में कारीगर का काम करने के साथ जूते वाली गली के पास पूरी-सब्जी का ठेला भी लगाता था। रात 10 बजे विपिन पुराने परिचित बताशे वाली गली में रहने वाले जितेंद्र के साथ जूते वाली गली के बाहर बैठा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में बहस और हाथापाई होने लगी।
विज्ञापन


विपिन ने गाली दे दी, जिस पर जितेंद्र ने तमंचा निकालकर उस पर फायर कर दिया। गोली विपिन के सीने के बीचों-बीच लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज से सनसनी फैल गई। पूरी-सब्जी की दुकान पर काम करने वाला देवेश उसे बलरामपुर अस्पताल लेकर भागा।

विज्ञापन

हालात संभालने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

- फोटो : amar ujala
उधर, मौके पर एकत्र लोगों ने जितेंद्र को दबोच लिया। इस बीच पास ही चौराहे पर मौजूद पुलिस पहुंच गई। विपिन को बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि जितेंद्र को थाने भेज दिया गया।

उधर, वारदात से आक्रोशित विपिन के परिवारीजनों व इलाकाई लोगों ने प्रकाश कुल्फी के आसपास तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने हालात संभालने के लिए लाठीचार्ज किया। मौके पर कई थानों की फोर्स बुलवा ली गई।

देर रात आक्रोशित लोग बलरामपुर अस्पताल पहुंचे और वहां भी तोड़फोड़ की। अस्पताल की कुर्सियां फेंक दीं व गमले तोड़ डाले। विपिन का शव अस्पताल के बाहर सड़क पर रखकर लोगों ने जाम लगा दिया। देर रात तक पुलिस मामले को संभालने में जुटी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें