फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम की लिखी नाजायज स्क्रिप्ट, पत्नी के लिए बना विलेन

Wed, 28 Aug 2013 01:38 PM IST
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज क्षेत्र में एक टीचर से प्रेमप्रसंग को लेकर स्कूल संचालक पति व प्रिंसिपल पत्नी में मंगलवार सुबह जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


इस दौरान पत्नी के समर्थन में स्कूल की अन्य टीचरों को आते देख संचालक पति ने फायरिंग कर दी। पत्नी ने पति समेत सौतेले बेटों व उनके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इससे पहले पत्नी ने अपनी मित्र के साथ सोमवार को स्कूल की दूसरी शाखा में जाकर सौतेले बेटे व पति से झगड़ा किया था। इस मामले की भी रिपोर्ट दर्ज है।

हसनगंज के रूपपुर खदरा स्थित शताब्दी स्कूल की प्रिंसिपल संगीता अवस्थी ने पति रमेश अवस्थी व सौतेले बेटे प्रतीक पर 50 साथियों के साथ स्कूल में घुसकर मारपीट व महिमा सिंह के बीचबचाव कराने पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


संगीता का कहना है कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद जून 2002 में रमेश ने उससे शादी की थी। पति-पत्नी मिलकर स्कूल की विभिन्न शाखाओं का संचालन करते थे।

साल भर पहले रमेश की स्कूल की एक टीचर से नजदीकी बनी और दोनों में प्रेमप्रसंग हो गया। कुछ दिनों पहले संगीता ने दोनों को आपत्तिजनक स्थित में देखकर विरोध जताया।

इस पर पति-पत्नी में तनातनी शुरू हो गई। हालात इतने बिगड़े कि रमेश ने सौतेले बेटे की मदद से उसे स्कूल से बेदखल करने की साजिश करने लगा।

पुलिस का कहना है कि इसी तनातनी के चलते संगीता अपनी सहेली महिमा सिंह को साथ लेकर सोमवार को स्कूल की डालीगंज शाखा पर गई थी। वहां सौतेले बेटे प्रतीक व पति रमेश से जमकर झगड़ा हुआ।
विज्ञापन


प्रतीक की तहरीर पर सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब संगीता ने पति व सौतेले बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

एनआरआई पर भी की थी फायरिंग
पुलिस के आगे पति की दबंगई का बखान कर रही संगीता ने कहा कि 26 लाख रुपये के लेनदेन में रमेश ने बेटे प्रतीक ने 5 नवंबर 2012 को डालीबाग निवासी एनआरआई एजाज खान को पीटने के साथ ही फायरिंग की थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतीक को गिरफ्तार किया था और एजाज ने रमेश, प्रतीक के साथ ही स्कूल की टीचर नीलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें