फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर रात में बात करने पर बाप ने की बेटी की हत्या

Thu, 09 Jul 2015 01:23 PM IST
ब्यूरो/शुक्लागंज (उन्नाव), अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्लागंज के चंपापुरवा मोहल्ले में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिता ने अपनी ही बेटी को नाड़े से गला कसकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका इंटर की छात्रा थी।
विज्ञापन


मृतका की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। थाना गंगाघाट के पश्चिमी पुलिस चौकी क्षेत्र के चंपापुरवा मोहल्ला निवासी राजू बाथम की बेटी शिवानी (17) रात में मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। राजू ने बेटी को ऐसा करने से मना किया।

इसके बाद भी वह नहीं मानी। इस पर वह उसके कमरे में गया और नाड़े से गला कस कर मौत के घाट उतार दिया। राजू की पत्नी संतोषी कुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोबाइल पर बात करने को लेकर उसके पति और बेटी में विवाद हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बाप ने कुबूला जुर्म

रात करीब एक बजे राजू बेटी के कमरे में गया और कुछ देर बाद गायब हो गया। जब वह कमरे में जाकर देखी तो बेटी शिवानी मृत अवस्था में पड़ी थी।
 
थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद गंगा पुल के पास से राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजू ने पूछताछ में बताया कि उसकी बेटी का मोहल्ले के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग था।

बीते तीन माह से वह इसका विरोध कर रहा था। मंगलवार रात उसके मना करने के बाद भी जब शिवानी नहीं मानी तो वह आक्रोश में आकर उसकी हत्या कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें