सिकंदरबाग चौराहे पर स्थित एक्सिस बैंक में बृहस्पतिवार दोपहर टप्पेबाजों ने रुपये जमा करने आए ओमेक्स रीयल एस्टेट डवलपर्स के कर्मचारी से 74 हजार रुपये उड़ा दिए।
करेंसी काउंटिंग मशीन में रुपये कम मिलने पर युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस ने सिक्योरिटी गार्डों की मदद से टप्पेबाजों की तलाश की, मगर तब तक दोनों गायब हो चुके थे।
बिहार के गोपालगंज निवासी दीपक उपाध्याय ओमेक्स रेजीडेंसी के रीयल एस्टेट डवलपर्स कंपनी में असिस्टेंट स्टोर इंचार्ज है। पुलिस के मुताबिक, दीपक अक्सर कंपनी का पैसा जमा करने बैंक आता था।
पढ़ें- छोटे मिया के बड़े कारनामें, उड़ा दिए लाखों के गहने
बृहस्पतिवार को दोपहर 12.30 बजे दीपक अपने साथी निखिल जैन के साथ कंपनी का 3.10 लाख रुपये जमा करने सिकंदरबाग चौराहे स्थित एक्सिस बैंक गया था।
दीपक के मुताबिक बैंक के अंदर काउंटर पर फॉर्म भरकर रुपये गिन रहा था। तभी दो युवक आए। उनमें से एक ने फॉर्म भरने की जानकारी मांगी। इस पर दीपक ने उसकी मदद कर दी। निखिल थोड़ी दूर पर खड़ा था।
तभी फॉर्म भर रहे युवक ने दोबारा पूछताछ शुरू कर दी। बातचीत खत्म होने के बाद दीपक ने अपना फॉर्म और रुपये कैशियर को पकड़ा दिए।
पढ़ें- बाइक पर दी लिफ्ट, फिर उड़ाई अंगूठी
कैशियर ने काउंटिंग में 74 हजार रुपये कम मिलने की जानकारी दी। इतना सुनते ही दीपक व निखिल हक्का-बक्का रह गए। दीपक ने दोनों युवकों पर शक जताते हुए सिक्योरिटी अफसर व पुलिस से शिकायत की।
लेकिन तब तक दोनों टप्पेबाज फुर्र हो चुके थे। सीओ हजरतगंज दिनेश यादव ने बताया कि ओमेक्स कर्मचारी के करीबियों समेत तमाम संदिग्धों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।
क्राइम की और खबरों के लिए यहां आएं...