फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आठ सवालों' पर बुत बना रहा माज का आरोपी संजय राय

Sat, 20 Jul 2013 10:31 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
माज हत्याकांड के मास्टर माइंड संजय राय की पुलिस कस्टडी रिमांड के पहले दिन शुक्रवार को वीडियो कैमरे के सामने पांच चरणों में पूछताछ हुई।
विज्ञापन


हर अफसर ने उससे आठ सवाल किए। संजय राय ने कुछ सवालों पर मुंह खोला, तो कुछ पर चुप्पी साधे रहा।

इंदिरानगर पुलिस की टीम बर्खास्त इंस्पेक्टर संजय राय को शुक्रवार सुबह थाने लाई। इससे पहले उसके वकील थाने पहुंच चुके थे।

एसओ इंदिरानगर रमेश चंद्र यादव ने माज हत्याकांड से जुड़े कई सवाल किए। थोड़ी देर बाद एसपी ट्रांसगोमती हबीबुल हसन, सीओ अलीगंज अखिलेश नारायण सिंह, एसओ विभूति खंड पंकज सिंह व कुछ अन्य अधिकारी थाने पहुंचे।

सभी आठ-आठ सवालों की सूची लेकर आए थे। संजय राय को वीडियो कैमरे के सामने बैठाया गया और अफसर उसे घेरकर बैठ गए। इसके बाद पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ।

खुद को बताया बेकसूर
संजय राय ने खुद को बेकसूर बताते हुए पुलिस के कुछ अधिकारियों पर फंसाने की साजिश का आरोप लगाया। इस पर एसपी ट्रांसगोमती ने सवाल किया कि 8 जून को एसएसपी के बुलाने पर क्यों नहीं पहुंचा? संजय का जवाब था कि एसएसपी से मिलने निकला था।
विज्ञापन


उनके आवास के पास पहुंचने पर डरकर लौट आया। सर्विस पिस्टल व कारतूस लेकर फरार होने के सवाल पर कहा कि तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद प्रशिक्षु दरोगा यानी माज की फुफेरी बहन से संबंधों को लेकर सवाल शुरू हुए।

शूटरों पर भी हुई पूछता
इस पर संजय राय ने चुप्पी साध ली। अफसरों ने सवाल किया कि प्रशिक्षु दरोगा से प्रगाढ़ संबंध थे। उसका मोबाइल लिसिनिंग पर लेकर क्यों सुना और अकमल व एक पड़ोसी का मोबाइल लिसिनिंग पर क्यों लिया था ?
विज्ञापन


टालमटोल पर आजमगढ़ जेल के उम्रकैदी संदीप राय से रिश्तों को लेकर सवाल किए गए। शूटरों से संबंधों के बारे में पूछताछ हुई।

सवालों पर चुप्पी साधे देख अफसरों ने वीडियो रिकार्डिंग बंद कराई और उसे समझाया कि, जवाब देने ही पड़ेंगे। इसके बाद उसे हवालात में डाल दिया गया।

मंगलवार को जाएगा घर
महानगर पुलिस माज हत्याकांड के मास्टरमाइंड व बर्खास्त इंस्पेक्टर संजय राय को मंगलवार को उसके घर ले जाएगी। उसकी निशानदेही पर सर्विस पिस्टल व कारतूस बरामद किए जाएंगे।

एसीजेएम ने महानगर पुलिस की अर्जी पर संजय राय को 23 जुलाई को आठ घंटे की कस्टडी रिमांड पर देने के आदेश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें