फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी और पति भिड़े तो वह ट्रैक पर जा लेटी

Fri, 14 Feb 2014 09:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकेटी में बुधवार रात एक महिला अजीबो-गरीब पारिवारिक विवाद के बाद जान देने की नियत से ट्रैक पर जा कर लेट गई। गनीमत रही कि ट्रेन आने से पहले ग्रामीणों की नजर पड़ गई और महिला को बचा लिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को साथ ले गई। बाद में उसके पति समेत एक अन्य का शांति भंग में चालान किया। मामला गोसाईंगंज के दुलापुर गांव का है। जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ रहती थी।

इस बीच पंडितपुरवा में रहने वाले श्यामलाल रावत से से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। पति ने आपत्ति नहीं की और श्यामलाल भी उनके साथ रहने लगा। बुधवार रात नशे की हालत में महिला का पति और श्यामलाल आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


महिला के समझाने पर भी नहीं माने, उल्टा उसे धक्का दे दिया। गुस्साई महिला घर से निकली और जान देने के इरादे से भोलापुरवा गांव के सामने रेलवे लाइन पर जाकर लेट गई।

उधर से गुजरे ग्रामीणों ने महिला को ट्रैक पर लेटा देख हटाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में मारपीट करने वाले दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है। जबकि महिला को हिदायत देते हुए घर भेज दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें