फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, पत्नी और 'वो' की बीच सड़क पर हुई जमकर भिड़ंत

Wed, 06 Nov 2013 12:04 PM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ जा रहे युवक की उसकी प्रेमिका ने सरेराह धुनाई शुरू कर दी। इसके बाद दोनों महिलाओं में जमकर भिड़ंत हुई।
विज्ञापन


लवकुश नगर निवासी एक युवक मंगलवार शाम पत्नी के साथ घर जा रहा था। टैंपो से उतरते देख प्रेमिका ने आवाज दी पीटने लगी।

पत्नी से माजरा समझने के साथ बीचबचाव कराने का प्रयास किया। इसके बाद पत्नी और प्रेमिका भिड़ गईं।

मामला थाने पहुंचने पर प्रेमिका ने बताया कि भूतनाथ बाजार में चाऊमीन का ठेला लगाने के दौरान युवक ने खुद को अविवाहित बता दोस्ती की थी।

इसके साथ ही प्रेमजाल में फंसाया और लक्ष्मणपुरी स्थित मकान में ले जाकर पत्नी की तरह रखने लगा।

गर्भवती होने के बाद पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। इसके बाद से युवक ने मुंह मोड़ लिया।

वहीं, पत्नी ने युवती पर अपने पति को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने व मांग पूरी न होने पर सरेराह हमले का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें