यूपी में लुटेरे किस कदर बेखौफ होते हैं इसकी बानगी मंगलवार को कानपुर में देखने को मिली।
कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में कानपुर डीआईजी रेंज के ऑफिस में तैनात दरोगा देव नारायण शुक्ला मंगलवार को सुबह मॉर्निगवॉक के लिए निकले।
इस दौरान पता पूछने के बहाने पिस्टल लगाकर 2 बदमाशों ने चैन और अंगूठी लूट ली और भाग गए।
गौरतलब है कि शहर में लगातार पता पूछने के बहाने लूट की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं पुलिस की लचर कार्यशैली से अपराधियों के हौसले बुलंद है।
दरोगा द्वारा थाने में सूचना देने पर मौके पर सीओ कर्नलगंज आर एस तिवारी व ग्वालटोली एसओ फोर्स समेत छानबीन में जुटे हैं।