फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक को बनाया बंधक, समेट ले गए माल

Thu, 01 May 2014 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श विहार निवासी सुशील तिवारी बाथरूम एसेसरीज बनाने वाली कंपनी में काम करते हैं। सुशील के मुताबिक पत्नी राखी बेटे मृदुल के साथ मायके गई हुई है।
विज्ञापन


इसके चलते वह घर पर अकेले थे। रात करीब साढ़े बारह बजे टॉयलेट के लिए उठे थे। इसके बाद फिर सो गए। कुछ ही देर में किसी ने जगाया।

आंख खोली तो चार बदमाशों ने घेर रखा था। एक ने चेहरे पर टॉर्च की रोशनी मारते हुए लॉकर की चाभी मांगी।

विरोध किया तो बदमाशों ने किया वार

सुशील ने विरोध करना चाहा तो एक ने सिर पर कट्टे के बट से वार कर दिया। इसके बाद सुशील बेसुध हो गए। होश में आने पर खुद को मकान के पिछले कमरे में पड़ा पाया।

दरवाजा बाहर से बंद होने से भाई आशीष को फोन किया। आशीष मेन गेट से अंदर तो पहुंच गया लेकिन सुशील को कमरे में बंद कर बदमाश इंटरलॉक की चाभी साथ ले गए थे।

इसके चलते राखी को फोन कर दूसरी चाभी की जानकारी ली और सुशील को बाहर निकाला।

बदमाशों ने पूरा घर खंगाला

बदमाशों ने सुशील को कमरे में बंद करने के बाद पूरा घर खंगाला। लॉकर का ताला तोड़कर 25 हजार नगदी, तीन लाख के जेवरात के साथ ही अन्य सामान बटोर ले गए।

जोरदार वार के चलते सुशील का सिर फट गया था और खून बह रहा था। आशीष ने पुलिस को फोन करने के साथ ही आसपास के लोगों को जगाया और अस्पताल पहुंचाया।

सुशील के सिर में आठ टांके लगे हैं। इस दौरान पुलिस के न आने पर थाने फोन किया। कॉल रिसीव करने वाले ने चुनाव के चलते फोर्स न होने की बात कहते हुए थाने आकर शिकायत करने को कहा।

सुबह पीड़ित ने थाने पहुंच लिखित शिकायत दी है। उधर, एसओ पारा ने चुनाव में व्यस्तता की बात कहते हुए शाम को पड़ताल की बात कही।
विज्ञापन

लापरवाही पड़ी भारी

आशीष के मुताबिक रात के समय सुशील टॉयलेट करने घर से बाहर निकला था।

आशंका है कि इसी दौरान बदमाशों का एक साथी मौका पाकर घर में घुस गया।

सुशील के वापस बिस्तर पर लेटकर सोने का इंतजार किया और फिर दरवाजा खोलकर साथियों को बुला लिया। इसके बाद चारों ने मिलकर वारदात अंजाम दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें