फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेस पार्टनर ने ही रच डाली हत्या की साजिश

Thu, 25 Jul 2013 07:09 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यवसाय में पंद्रह लाख रुपए के लेनदेन को लेकर तीन दोस्तों ने हत्या के इरादे से अपने दोस्त स्क्रैप व्यवसायी संजय कुमार जायसवाल का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


अपहर्ता उसे ले जाकर ठिकाने लगाते इससे पहले ही पुलिस ने घेरेबंदी कर कल्याण अपार्टमेंट के पास से स्कार्पियो सवार एक अपहर्ता को दबोच लिया। उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त स्कार्पियो भी बरामद कर ली है। फरार आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस की एक टीम शाहजहांपुर भेजी गई है।

पकड़े गए आरोपी ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि सभी एक साथ स्क्रैप का कारोबार करते थे। स्क्रैप व्यवसायी ने कारोबार में घाटा बताकर पंद्रह लाख रुपए दबा लिया। बदला लेने की नियत से उसका अपहरण कर हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ गाजीपुर नावेंद्र सिंह सिरोही के मुताबिक, बीते 22 जुलाई को इंदिरानगर के सेक्टर-नौ निवासी नंद कुमार तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शाम छह बजे स्कार्पियो (यूपी27क्यू3636) सवार कुछ अज्ञात अपहर्ताओं ने गाजीपुर के रसोई वेज रेस्त्रां से मेरे दोस्त व स्क्रैप व्यवसायी संजय कुमार जायसवाल का अपहरण कर लिया है।

पकड़े गए अपहर्ता की पहचान शाहजहांपुर के चौक बृज बिहार कालोनी निवासी धीरेंद्र सिंह के रूप में हुई।

आरोपी धीरेंद्र ने फरार आरोपियों के नाम शाहजहांपुर के सदर निवासी सुमित सिंह व शाहजहांपुर के सदर शास्त्री नगर कालोनी निवासी अंकित सक्सेना बताया।

सुमित बीएसएनएल में अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस दोनों फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें