फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा-साले ने मिलकर कर डाले 200 गैरकानूनी काम

Fri, 04 Oct 2013 02:51 AM IST
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र निवासी जीजा-साले मिलकर शहर में चोरी के वारदात अंजाम दे रहे थे। गुडंबा पुलिस ने बृहस्पतिवार को कल्याणपुर से गिरफ्तार कर कई चोरियों का खुलासा किया है।
विज्ञापन


आरोपियों ने प्रदेश के पश्चिमी-पूर्वी एवं उत्तराखंड के टनकपुर, बनबसा, रूद्रपुर समेत कई स्थानों पर दो सौ से अधिक वारदात करने की बात कुबूली है।

जबकि, गुडंबा में आठ, गाजीपुर में दो एवं चिनहट, विभूतिखंड व जानकीपुरम में एक-एक चोरी की जानकारी दी है। एसओ गुडंबा आरपी यादव के अनुसार रिंग रोड कल्याणपुर इलाके से संदिग्ध हालात में घूमते शाहजहांपुर निवासी रघुवर और पूरन को दबोचा गया।

पूछताछ में जुर्म कुबूलते हुए उत्तर प्रदेश के पश्चिमी-पूर्वी के विभिन्न जिलों एवं उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में दो सौ चोरियाें से अधिक वारदातों की बात कुबूली है।
विज्ञापन


आरोपियों की निशानदेही पर 6200 रुपये नगदी समेत तीन चांदी की प्लेट, चांदी का गिलास, पायल आदि बरामद हुआ है। खिलौने बेचने के बहाने करते थे रैकी हत्थे चढ़े बदमाश खिलौने बेचने के बहाने बंद घरों की रैकी करते थे।

इसके बाद मौका देखकर रात में मजदूर बनकर घर के आसपास फुथपाथ पर सो जाते। देर रात मौका पाकर वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों ने गुडंबा, गाजीपुर, चिनहट, विभूतिखंड व जानकीपुरम में चोरी की कई वारदात को अंजाम दिया है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी उनका खानदानी धंधा है। पिता, बाबा व चाचा इसी पेशे से जुड़े हैं। यही नहीं शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के कई ऐसे गांव हैं, जहां सभी का धंध चोरी ही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें