फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी कर रही थी मायके जाने की जिद पति ने छत से फेंका

Mon, 25 Jan 2016 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मायके जाने की जिद से आगबबूला पति ने पत्नी को पीटकर छत से फेंक दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


लखनऊ निवासी रामशरण साहू ने बेटी नेहा की शादी जुलाई 2014 को बर्रा विश्व बैंक आई सेक्टर निवासी ट्रांसपोर्ट कंपनी में कर्मचारी सुनील से की थी। नेहा का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद ही दहेज में दस लाख रुपये की मांग करके पति ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

परिवार वालों ने कई बार समझौता कराया। इधर मायके जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई। शनिवार रात पति से मायके भेजने को कहा तो वह आगबबूला हो गया और लात-घूंसों से पीटने के बाद उसे छत से धक्का दे दिया, जिससे चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें, क्या बोली पुल‌िस

ठंड में रात भर वह घर के बाहर पड़ी रही, लेकिन पति और ससुरालियों ने उसकी खबर नहीं ली। सूचना पाकर पहुंचे भाई अंकित और पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद नेहा को लेकर थाने पहुंचे।

एसओ तुलसी राम पांडे का कहना है कि पति-पत्नी का झगड़ा है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें