फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बोला: मुझे स्मैक खरीदनी है, बेच दो 'बदन'!

Sat, 28 Sep 2013 11:52 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में एक बेहद घिनौना मामला सामने आया है। एक शादीशुदा युवती ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने अपनी नशे की आदत के चक्कर में देह व्यापार के लिए उस पर दबाव डाला।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, कई दिनों तक पत्नी के मना करने के बावजूद जब उसके पास अपनी स्मैक खरीदने के पैसे नहीं बचे, तो वह एक ग्राहक भी अपने घर ले आया।

सीमा (परिवर्तित नाम) ने लखनऊ के एसएसपी के ऑफिस में लिखित शिकायत में जानकारी दी है कि दो साल पहले उसे ट्रक ड्राइवर सोनू (परिवर्तित नाम) से प्यार हो गया था।

सोनू के लिए सीमा ने अपने घर में लड़ाई कर डाली और सब कुछ छोड़कर उसके साथ लखनऊ आकर शादी कर ली। शादी के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ अच्छा रहा। उसके बाद कुछ खटपट होने लगी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, अपनी खूबसूरत पत्नी को संतुष्ट करने के चक्कर में सोनू ड्रग्स लेने लगा। छोटे-मोटे नशे से वह जल्द ही स्मैक पर आ गया। और, कुछ ही दिनों में यह छोटा सा परिवार बिखरने लगा।

पत्नी एक बार गर्भवती हुई, लेकिन बच्चा जन्म न ले सका। इसके बाद नशा सोनू की जिंदगी का हिस्सा बन गया। सीमा ने उसे कई दफा समझाने की कोशिश की, लेकिन वह रिश्तों की मर्यादा लांघने का मन बना चुका था।

नशे के चक्कर में उसका काम जब चौपट हो गया, तो उसने अपनी पत्नी से ही पैसे मांगने शुरू कर दिए और जब पैसे का कोई जरिया नहीं बचा तो वह वहशीपन पर उतर आया।

सीमा ने बताया है कि एक दिन सोनू को स्मैक खरीदने के पैसे चाहिए थे, तो उसने मुझपर देह व्यापार का दबाव बनाया और एक ग्राहक भी ले आया।

सीमा किसी तरह वहां से बचकर अपनी एक सहेली के घर पहुंची और शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई। अब मामले की तफ्तीश के लिए ठाकुरगंज के एसओ को कहा गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें