फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर यूं बनाई अपनी पत्नी की अश्लील आईडी

Wed, 01 Apr 2015 01:11 PM IST
husband creats fake id it defame wife
विज्ञापन
विज्ञापन
जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर की रहने वाली एक महिला ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि पति ने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और अश्लील फोटो पोस्ट कर दी।

महिला ने मामले की शिकायत आईजी जोन बीबी शर्मा से की। आईजी के निर्देश पर जार्जटाउन थाने में मंगलवार रात पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।

महिला का अल्लापुर के ही रहने वाले अपने पति से लंबे समय से विवाद चल रहा है। पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन

महिला ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

महिला ने पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जार्जटाउन थाने में मुकदमा भी दर्ज करवा दिया है।

आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पति ने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और उस पर अश्लील फोटो पोस्ट करने लगा। उसने महिला के कई दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के बाद अश्लील कमेंट भी पोस्ट किए।

जानकारी होने पर महिला ने शिकायत की लेकिन एफआईआर नहीं दर्ज हुई। उसने मंगलवार को आईजी जोन से शिकायत की।

इंस्पेक्टर जार्जटाउन राजकुमार पांडेय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें