फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसन के प्यार में पत्नी को दिए गहरे जख्म

Mon, 23 Sep 2013 02:13 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरबाग क्षेत्र में ससुराल वाले चार दिन से एमए-बीएड तक पढ़ी पल्लवी को बंधक बना बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन


खैर-खबर लेने रविवार को उसकी ससुराल पहुंचे पिता बेटी की हालत देख सदमे में आ गए।

किसी तरह उसे छुड़ाकर निकले ही थे कि दामाद की महिला मित्र ने अपने परिवार की मदद से उन्हें भी धुन दिया।

कैसरबाग के मोहल्ला सुंदरबाग निवासी राजेश पांडेय उर्फ राजू चार दिन से पत्नी पल्लवी को कमरे में बंधक बनाकर परिवार की मदद से पीट रहा था।

पल्लवी का मोबाइल भी छीन लिया गया था। हुसैनगंज पकरिया वाली गली निवासी एसके तिवारी रविवार दोपहर बेटी की खैर-खबर लेने ससुराल पहुंचे।

काफी टालमटोल के बाद ससुराल वालों ने पल्लवी से मिलने दिया। पिता को देखते ही पल्लवी फफक पड़ी। बेटी की हालत देख पिता सदमे में आ गए।

बेटी को लेकर निकले ही थे कि पड़ोस में ही रहने वाली राजेश की एक महिला मित्र ने अपने परिवार वालों के साथ दोनों को घेर कर पीटना शुरू कर दिया।

किसी तरह पिता-पुत्री बचकर निकले और कैसरबाग कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने राजेश के दो भाइयों को पकड़ लिया है। जबकि राजेश समेत चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पल्लवी ने पुलिस को बताया कि 20 नवंबर 2007 को शादी के दूसरे ही दिन राजेश की महिला मित्र ने घर आकर उसे धमकाया था। इसके बाद से प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हो गया। कई बार एसके तिवारी ने रिश्तेदारों से मध्यस्थता कराई।
विज्ञापन


इसके बाद ससुराल वालों ने एसके तिवारी के घर आने पर प्रतिबंध लगा दिया। पल्लवी फोन पर मायके वालों से बात कर लेती थी।

आरोप है कि कुछ दिनों पहले राजेश ने व्यापार में घाटे की बात कहकर पल्लवी से दस लाख रुपये की व्यवस्था कराने को कहा। इन्कार पर पीट रहा था। राजेश व उसके परिवार के खिलाफ मुकदमे के साथ धरपकड़ शुरू होने पर इलाके के कद्दावर लोग सिफारिश में थाने भी पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें