फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन लेकर बनाया मकान बेचकर दंपती फरार

Wed, 20 Nov 2013 03:30 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरबाग स्थित एक निजी बैंक से लोन लेकर बनाया गया मकान फर्जीवाड़ा कर बेच डाला गया।
विज्ञापन


किस्त न आने पर बैंक की टीम ने जांच की। मामले का खुलासा होने पर बैंक की तरफ से हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

एलडीए कॉलोनी सेक्टर बी निवासी बीना वाजपेयी और विजय ने वर्ष 2005 में मकान बनाने के लिए एक निजी बैंक से आठ लाख रुपये का लोन लिया था।

बैंक सूत्रों ने बताया कि बीना और विजय ने एलडीए कॉलोनी के सेक्टर-एफ स्थित मकान संख्या एच-2/91 में निर्माण के नाम पर लोन लिया था।

असिस्टेंट मैनेजर (सीआरएम) अनुराग श्रीवास्तव के मुताबिक सात वर्ष तक तो किस्तें जमा होती रहीं, इसके बाद फरवरी 2012 से बंद हो गईं।

बैंक की टीम जांच करने एलडीए कॉलोनी पहुंची, तो दोनों नहीं मिले। पता चला कि जिस मकान के नाम पर लोन लिया गया था, उसे बेचा जा चुका है।

असिस्टेंट मैनेजर का कहना है कि मकान के फर्जी कागजात तैयार कर बेचने और लोन हजम करने की धारा में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

इसके अलावा इसी बैंक से फर्जी दस्तावेज के आधार पर लोन लेने के एक और मामले में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

असिस्टेंट मैनेजर आईबी सिंह की तहरीर के मुताबिक विश्वासखंड गोमतीनगर स्थित मकान संख्या 2/260 निवासी अशोक सिंह, उनकी पत्नी नम्रता और एक अन्य ने वर्ष 2002 में बैंक से लाखों रुपये का लोन लिया था।

जांच में लोन के कागजात फर्जी पाए गए। रिपोर्ट दर्ज कर तीनों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें