यात्री ने कस्टम अधिकारियों को बताया कि बैंकॉक एयरपोर्ट के बाहर एक आदमी ने दवा बताकर पैकेट थमाया था। कहा था कि उसके रिश्तेदार को बवासीर की बीमारी थी, जिसकी दवा न मिलने पर हालत बिगड़ जाती है।
लखनऊ पहुंचने पर रिश्तेदार उससे दवा ले लेगा। प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी में रखा सोना उसे दवा जैसा ही लग रहा था, इसलिए उसे लेकर आ गया।
29 मई को थाई स्माइल की बैंकॉक से लखनऊ की फ्लाइट के दो यात्रियों से कस्टम ने 7.82 लाख रुपये का सोना पकड़ा था। सोना लैपटॉप बैग की सिलाई में छिपाकर रखा गया था। 27 मई को दुबई की फ्लाइट से बिहार के गोपालगंज निवासी कलामुद्दीन अंसारी से 250 ग्राम सोने की चेनें मिलीं।
26 मई को बैंकाक की फ्लाइट से आए केशवनगर के रत्नेश वर्मा व ट्रांसपोर्ट नगर निवासी अनुज यादव से 671 ग्राम सोना बरामद किया गया। 25 मई की देर रात बैंकाक से वाराणसी पहुंची फ्लाइट से आर्यनगर के विपिन गुप्ता से डेढ़ किलो सोना मिला था।